Agra News: 'तहसील परिसर बना जंग का मैदान', बहू ने ससुर और पति को जमकर पीटा, देखें Viral Video
UP Agra News: यूपी के आगरा जनपद में बहू द्वारा ससुर और अपने पति की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला चप्पल निकाल कर पिटाई कर रही है।
फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि इस मामले में शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह भी कहा गया की वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल किया जा रहा है।

दरअसल, यह पूरी घटना आगरा जनपद के एत्मादपुर तहसील की है। बताया जा रहा है कि एत्मादपुर तहसील परिसर में तैनात एक कर्मचारी की बहू का उसके बेटे से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद के मामले को लेकर बहू शुक्रवार को दोपहर में तहसील परिसर में पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर महिला का उसके ससुर और पति से तहसील परिसर में ही कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि महिला अपने ससुर के ऊपर हमला कर दी। इस दौरान लोग बचाने पहुंचे तो महिला अपने पति को भी पीटने लगी।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं यह भी बताया गया कि बाद में लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया उसके बाद दोनों पक्ष वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications