विदा होकर ससुराल आई दुल्हन, फिर सभी को घर में बंद कर आधी रात को हुई फरार

विदा होकर ससुराल आई दुल्हन, फिर सभी को घर में बंद कर आधी रात को हुई फरार

आगरा, 28 अप्रैल: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है। यहां विदा होकर ससुराल आई दुल्हन सभी को घर में बंदकर फरार हो गई। भागते वक्त ने उसने दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी थी, ताकि कोई उसे पकड़ ना सके। दुल्हन के फरार होने की जानकारी जब दूल्हे पक्ष को हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रातभर दुल्हन की तलाश की गई मगर वह नहीं मिल सकी। अब थाने में तहरीर दी गई है।

Agra News: bride absconded after locking the family in the house

यह मामला आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदी कारीगर का परिवार अपने बेटे के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। करीब दो महीने पहले उनके परिचित ताजगंज निवासी एक फैक्टरी में कर्मचारी ने बताया कि वह भी अपनी साली के लिए लड़का देख रहे हैं। लड़की गोरखपुर की रहने वाली है। चांदी कारीगर के परिजनों ने लड़की को देखा, वह उन्हें पसंद आ गई। उन्होंने रिश्ते के लिए हामी भर दी।

दूल्हे के परिजनों ने बताया कि दुल्हन के जीजा ने बताया था कि लड़की का परिवार गरीब है। इसलिए वह शादी का खर्चा नहीं उठा सकेगा। लड़के वालों ने दोनों ओर की शादी का खर्चा उठाने का जिम्मा लिया। आगरा से 25 अप्रैल को बरात गोरखपुर पहुंची, जहां रीति-रिवाज से शादी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर परिवार 26 अप्रैल की सुबह आगरा आ गया। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि कंगन खुलने की रस्म बुधवार को होनी थी, इसलिए दुल्हन अपनी सास के कमरे में सो रही थी।

रात में 12 बजे के बाद दुल्हन ने सास के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद दूल्हे को भी बंद कर दिया। फिर आंगन की दीवार फांद कर भाग गई। कुछ ही देर बाद सास की नींद खुली तो दुल्हन को कमरे में नहीं पाकर दरवाजा खोलने की कोशिश की। मगर दरवाजा बाहर से बंद था। बेटे को आवाज लगाई तो उसका भी कमरा बंद था। इस पर 112 नंबर पर कॉल किया।

दुल्हन का नहीं लगा सुराग
पुलिस मौके पर पहुंच और दूल्हे के परिजनों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। फिर दुल्हन की तलाश शुरू की गई। लेकिन दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को दुल्हन के परिवारीजन भी गोरखपुर से यहां आ गए। उन्होंने शाहगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह ने बताया कि दुल्हन का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+