Agra: पत्नी ने दी नवजात बच्चे को मायके ले जाने की धमकी, पति ने थाने में ही चाकू से काट लिया अपना गला

उमाशंकर का अपनी पत्नी काजल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर काजल की मां 'मीना' अपनी बेटी और नाती को मायके ले जाने लगी। इस पर उमाशंकर ने बच्चे के साथ रखे चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया।

Agra because of wife threatining husband slit his own throat with a knife in the police station itself

उत्तर प्रदेश के आगरा अंतर्गत अछनेरा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे पति पत्नी के बीच हुए विवाद ने उस वख्त भयानक रूप ले लिया, जब पति ने पुलिस के ही सामने थाने में चाकू से अपना गला काट लिया। बताया जा रहा है कि दंपति ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया था। विवाद के दौरान पति ने उसी बच्चे के पास रखे जाने वाले छोटे से चाकू को उठाया और अपना ही गला रेत दिया। गला काटते ही युवक का खून तेजी से बहने लगा, जिसे देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद गंभीर हालत होने पर उसे आगरा रैफर किया गया।

Agra because of wife threatining husband slit his own throat with a knife in the police station itself

पुलिस थाने में चाकू से काट लिया अपना गला
दरअसल, यह घटना आगरा के अछनेरा के रहने वाले उमाशंकर पुत्र बनारसी के साथ घटी है। उमाशंकर का अपनी पत्नी काजल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर काजल की मां 'मीना' अपनी बेटी को अपने साथ मायके ले जाने लगी। लेकिन उमाशंकर काजल को जाने नहीं दे रहा था। आपको बता दें कि काजल ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसके चलते उमाशंकर उसको जाने नहीं देना चाहता था। लेकिन काजल और उसकी माँ के साथ उसका विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया और दोनों मां-बेटी ने थाने पहुंच कर उमाशंकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

Agra because of wife threatining husband slit his own throat with a knife in the police station itself

Recommended Video

    आगरा: आत्महत्या करने जा रही थी महिला, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

    आगरा रैफर किया गया
    वहीं थाना अछनेरा में उमाशंकर को बुलाया गया तो थाने के अंदर ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। इस पर उमाशंकर ने बच्चे के साथ रखे चाकू को उठा लिया और उससे अपनी गर्दन पर वार कर लिया। उमाशंकर के गला काटते ही खून बहने लगा, जिसे देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर उसे आगरा रैफर किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+