'तेरे दर्द से दिल...' Hindi Sad Song पर रील बनाने वाले शख्स के प्यार में पागल हुई महिला, अब नहीं रुक रहे आंसू
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आगरा जनपद की रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम पर Hindi Sad Song की रील लगाने वाले एक युवक से प्यार हो गया।
दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों मिलने जुलने मिलने लगे। महिला का आरोप है कि अब वह महिला से बात नहीं कर रहा है। परेशान महिला इस मामले में आशा ज्योति केंद्र पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, कानपुर के रहने वाले एक युवकों की पत्नी की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हिंदी के दर्दनाक गानों पर रील बनाकर शेयर करता था। आगरा की रहने वाली एक महिला ने उसका रील देखा तो उसे दिल दे बैठी।
महिला का कहना है कि युवक के कहने पर महिला ने रुपए और जेवरात उसको दे दिए। रुपए और जेवरात लेने के बाद वह युवक काफी दिनों तक महिला से बात करता रहा। उसके बाद अब युवक महिला से बातचीत करना छोड़ दिया है।
महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि उसने जब युवक के रिश्तेदारों से बातचीत की तो पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। सब कुछ लुट जाने के बाद परेशान महिला आशा ज्योति केंद्र पर पहुंचकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications