Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शि‍वरात्र‍ि पर ताजमहल में शि‍व आरती, हिंदू महासभा की पदाधि‍कारी सहित 3 हिरासत में

आगरा। महाशिवरात्रि पर ताजमहल परिसर में शिव पूजा करने का मामला सामने आया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारी और दो कार्यकर्ताओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। उधर, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर समेत कार्यकर्ता ताजगंज थाने पहुंच गए।

3 member of hindu mahasabha who perform shiva puja at taj mahal arrested


ताजमहल के मुख्य गुंबद के सामने शिव स्रोत का क‍िया पाठ

बता दें कि ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स चल रहा है। नियमानुसार ताजमहल में परंपरागत जुमा की नमाज और शाहजहां के उर्स के सिवाय किसी अन्य धार्मिक गतिविधि पर प्रतिबंध है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह अखिल भारतीय हिंदू महासभा की प्रांत अध्यक्ष महिला नेता मीना दिवाकर ताजमहल के अंदर पहुंची और मुख्य गुंबद के सामने शिव स्रोत का पाठ शुरू कर दिया। जैसे ही ताज की सुरक्षा संभाल रही सीआईएसएफ के सिपाहियों ने यह देखा तो तत्काल महिला सिपाहियों को बुलाकर मीना दिवाकर को हिरासत में ले लिया। मीना दिवाकर के साथ दो और कार्यकर्ता पकड़े गए हैं। सीआईएसएफ ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर ताजगंज थाने ले गई। घटना की जानकारी के बाद हिंदूवादी ताजगंज थाने पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे और महिला नेता और कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की।

पहले भी शि‍व चालीसा का पाठ कर चुकी हैं मीना द‍िवाकर

हिंदू महासभा की प्रांत अध्यक्ष मीना दिवाकर पहले भी ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाकर आरती और शिव चालीसा का पाठ कर चुकी हैं। मामले का वीडियो वायरल होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद सावन में कांवड़ लेकर ताजमहल जाने के प्रयास में भी उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+