देश भर में गणेश उत्सव की धूम, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली/मुंबई। गणपति बप्पा मोरिया के नारे आज देश भर में लग रहे हैं। आखिर क्यों न हो, आज हर शहर में बप्पा जो आये हैं। जी हां देश के लगभग सभी राज्यों में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। तमाम घरों, पंडालों में आज गणपति विराजमान हो रहे हैं। कहीं वो पांच दिन के लिये तो कहीं सात दिन के लिये और तो कहीं विसर्जन के अंतिम दिन तक भगवान गणेश विराजमान रहेंगे।
गणेश उत्सव महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार है। मुंबई समेत हर शहर में घर और पूजा पंडाल सज चुके हैं। सोमवार से शुरू होने वाली गणेज पूजा 10 दिनों तक चलेगी। सुरक्षा के लिहाज से यूं तो कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, फिर भी मुंबई पुलिस ने देश की व्यावसायिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं।
बढ़ती महंगाई और बिगड़ैल मौसम का का राज्य के सबसे बड़े सार्वजनिक उत्सव के उत्साह पर कोई प्रभाव नहीं देखा जा रहा है। इस समारोह को सार्वजनिक रूप से मनाने की शुरुआत 1893 में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी। गणेश पूजा का आयोजन करने वाले कई संगठन इसके आयोजन, बीमा, सुरक्षा और इससे संबंधित पहलुओं पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं।
आप भी ईमेल करिये अपने शहर/मोहल्ले/घर में आये गणपति बप्पा की तस्वीरें [email protected] पर। हम आपके नाम से प्रकाशित करेंगे।

भगवान गणेश
मुंबई में भगवान गणेश की प्रतिमा अपने घर को ले जाते हुए श्रद्धालु।

हिन्दू और मुसलमान दोनों
मुंबई में हिन्दू और मुसलमान दोनों ने इस उत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

सब्जियों के गणपति
मुरादाबाद के स्कूल में बच्चों ने सब्जियों से गणपति की प्रतिमा बनायी।

गणपति पूजन
चेन्नई में भी गणपति पूजन की धूम है। तमिलनाडु में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

साइकिल पर गणपति बप्पा
गणेश उत्सव के मौके पर अहमदाबाद में कुछ इस तरह गणपति दिखाई दिये।

सैंड आर्टिस्ट
पुरी के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कुछ इस तरह गणपति को नमन किया।

लड्डू कार
लड्डू कार पर सवार होकर गणपति बप्पा हैदराबाद पहुंचे।

बच्चों ने गणपति का रूप लिया
चेन्नई में छोटे-छोटे बच्चों ने गणपति का रूप ले लिया।

ड्राई फ्रूट्स
जोधपुर में भगवान गणेश की मूर्ति ड्राई फ्रूट्स से कुछ इस प्रकार बनायी गई।

मंदिर में लड्डू
जयपुर में गणपति के मंदिर में लड्डू कुछ इस प्रकार चढ़ाये गये।

पंडाल
हैदराबाद में गणपति के पंडाल को कुछ इस तरह सजाया गया।

रणधीर और राजीव
बॉलीवुड अभिनेता रणधीर और राजीव कपूर गणपति की प्रतिमा का पूजन करते हुए।

आरके स्टूडियो में हुई पूजा
गणपति की स्थापना आरके स्टूडियो में हुई।

हजारों महिलाएं
पुणे के दगुशेठ गणपति पंडाल में हजारों महिलाएं पूजन के लिये पहुंचीं।

बेंगलुरु में गणपति महोत्सव
बेंगलुरु में गणेश पूजन के बाद उलसूर लेक में विसर्जन करते लोग।

उलसूर लेक में विसर्जन
बेंगलुरु में गणेश पूजन के बाद उलसूर लेक में विसर्जन करते लोग।

भारतीय सेना
पटियाला में भारतीय सेना के सैनिकों ने गणपति पूजन किया।

जीतेंद्र के घर गणपति
जीतेंद्र के घर गणपति विराजमान हुए तो कुछ इस तरह उनकी पूजा की।

नाना पाटकर ने किया पूजन
मुंबई में अपने घर पर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटकर ने गणपति की स्थापना की।

मुस्लिमों ने मनाया उत्सव
अहमदाबाद में मुस्लिमों ने गणेश उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

गणपति बप्पा मोरया
सूरत में भगवान गणेश के पंडाल में मूर्ति ले जाते हुए।












Click it and Unblock the Notifications