दिल्ली में गरजे बाबा रामदेव, 13 सितंबर से खोलेंगे कांग्रेस की पोल
नयी दिल्ली। काला धन, खराब अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केन्द्र की यूपीए सरकार को घेरने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव ने एकबार फिर से कमर कस ली है। इससे पहले अपने मकसद में फेल होने वाले बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए अप ना आंदोलन शु रि कर दिया है। रविवार को जंतर-मंतर पर व्यवस्था परिवर्तन रैली के बाद पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए रामदेव ने कहा कि जो फाइलें नहीं संभाल सकता, उसके हाथ में देश सुरक्षित नहीं है।
रामदेव ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब सत्ता का परिवर्तन हो और कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। इसके लिए वे 13 सितंबर से पूरे देश में रैली कर लोगों को जागरूक करेंगे।

13 सितंबर से योगगुरु बाबा रामदेव देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। जंतरमंतर पर "व्यवस्था परिवर्तन रैली" को संबोधित करते हुए रामदेव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर "आर्थिक कुप्रबंधन" के लिए हमला किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता स्विस बैंक में पड़े धन को वापस लाने का कोई प्रयत्न नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के फैसले सोनिया गांधी से प्रभावित होते हैं। रामदेव ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार पर काबू पाने में विफल रहने का आरोप लगाया।
13 सितंबर से बाबा अपने कांग्रेस विरोधी आंदोलन की शुरुआत दिल्ली के जंतर-मंतर से दी करने वाले है। पूरे देश को वो कांग्रेस की नीतियों के बारे में जागरुकर कर बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। बाबा रामदेव का मोदी प्रेम किसी से छु पा नहीं है ऐसे में उनका ये आंदोलन बीजेपी प्रेरित दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications