नवाज ने पाकिस्तान से भिजवाएं फूल तो सोनिया ने कहा थैंक्स!

इस्लामाबाद। फूड सिक्योरिटी बिल को लोकसभा में पेश करने के दौरान कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी अचानक बीमार हो गई थी। उन्हें फौरन एम्स में भर्ती करया गया था, लेकिन कुछ घंटों में ही उन्हें वहां से छुट्टी मिल गई थी। ये खबर तो सब जानते है, लेकिन क्या आप जानते है कि एम्स में इलाज करा रही सोनिया गांधी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने फूल के गुलदस्ते भिजवाएं थे।

पाकिसातान मीडिया के हवाले से खबर है कि पिछले दिनों जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हुई तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ अस्पताल में गुलदस्ता भेजा था।

nawaz sharif sent flowers with wishes to sonia.

भले ही भारत में इ, बात को तव्वजो नहीं दी गई हो, लेकिन पाक मीडिया के लिए ये चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने अपने यह समाचार प्रकाशित किया है। खबर में कहा गया है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के निर्देशों पर विदेश विभाग ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायुक्त को सोनिया गांधी को गुलदस्ता भेजने के निर्देश दिए।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त सलमान बशीर ने न वाज शरीफ के इस आदेश का पालन करते हुए ये जिम्मेदारी निभाई और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ यह गुलदस्ता सोनिया को भेजा गया, जिसके जबाव में सोनिया ने शरीफ को धन्यवाद भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+