उत्‍तर प्रदेश में मुस्लिम सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्‍तेमाल होते हैं : भाजपा

लखनऊ | सपा सरकार ने लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक पाने के लिए राज्‍य के विभागों की योजनाओं में मुसलमानों के लिए 20 फीसदी आरक्षण की घोषणा की है। जिसके जवाब में उत्‍तर प्रदेश भाजपा प्रवक्‍ता विजय बहादुर पाठक ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर आरोप लगाये हैं कि इन पार्टियों ने मुसलमानों को सिर्फ एक वोट बैंक के लिए ही इस्‍तेमाल किया है, इसीलिये राज्‍य में इस समुदाय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रदेश इकाई ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर मतों का बाजीगर होने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भाजपा पर मुसलमान विरोधी होने के आरोप लगाने वाले बताएं कि राज्य में मुसलमानों की प्राथमिक शिक्षा की दर महज नौ फीसदी ही क्यों है। राजधानी लखनऊ की कुल मुस्लिम आबादी लगभग 20 प्रतिशत है लेकिन स्कूलों में प्रवेश लेने वाले बच्चों की प्रवेश दर लगभग 6.5 प्रतिशत ही है। मोटे तौर पर राज्य की कुल अल्पसंख्यक आबादी के महज 9.5 प्रतिशत बच्चे ही प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं।

BJP leaders Uttar Pradesh

उन्होंने कहा कि हालत ये हैं कि 'मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन' के तहत शिक्षा अनुदान के लिए दिए गए 100 करोड़ रुपये में से एक लाख रुपया भी खर्च नहीं हो पाया है। कौशल विकास के लिए तय किए गए 20 करोड़ रुपये की धनराशि में से एक फीसदी ही खर्च हो पाया है। योजनाओं की घोषणाओं का प्रचार हुआ लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ है।

पाठक ने कहा कि सपा प्रवक्ता और राज्य के कारागार मंत्री भाजपा को मुसलमानों के विकास का विरोधी बताते हैं। अब वह बताएं कि पिछले 10 वर्षों से राज्य में उनका और बसपा का शासन था जबकि केन्द्र की सत्ता कांग्रेस के हाथों में हैं। फिर इनके विकास की बात क्यों नहीं हुई? क्यों बरेली जैसे जनपद में जहां मुसलमान 33 प्रतिशत से अधिक है, वहां मात्र 14 प्रतिशत ही बच्चे प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाओं और योजनाओं में 20 प्रतिशत भागीदारी के दावे करने वाली सरकार 10वीं कक्षा में पढ़ रहे अल्पसंख्यक छात्रों को सभी जनपदों में छात्रवृत्ति देने के लक्ष्य ही निर्धारित नहीं कर पाई है।

पाठक ने कहा कि अल्पसंख्यकों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेक रहे दल वोट बैंक की बजाय उन्हें राज्य का नागरिक मान उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर ध्यान देते तो आज राज्य के आंकड़े ऐसे नहीं होते। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में मुस्लिम हितैषी होने का दावा किए बिना किसी भेदभाव के बगैर सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य हो रहे हैं।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि लोकसभा चुनाव 2014 में प्रस्‍तावित हैं ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप प्रत्‍यारोप का दौर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+