आज भी जवां मर्द हैं 72 साल के बूढ़े आसाराम
जोधपुर। एक बार फिर से आध्यात्मिक गुरू आसाराम झूठे साबित हुए हैं, वो अपनी मर्दानिंगी टेस्ट में पूरी तरह स्वस्थ पाये गये हैं। इस टेस्ट की पॉजीटिव रिपोर्ट साबित करती है कि आज भी पूरी तरह से वह स्वस्थ हैं और उन्हें सेक्सुअली कोई दिक्कत नहीं है। इस टेस्ट के बाद आसाराम का वह कथन पूरी तरह से गलत साबित हो गया जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सेक्सुअली फिट नहीं है तो वह भला किसी का यौन शोषण कैसे कर सकते हैं?
आसाराम की इसी बात को गलत साबित करने के लिए पुलिस ने उनका मर्दानिंगी टेस्ट करवाया था। मालूम हो कि 72 वर्षीय आसाराम को रविवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ग्रामीण) मनोज के व्यास के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले शनिवार रात 1 बजे इंदौर के आश्रम से आसाराम की गिरफ्तारी हुई थी, उन्हें पूरी रात एयरपोर्ट पर बितानी पड़ी उसते बाद उन्हें जोधपुर लाया गया था।
जोधपुर के मंडोर के समीप स्थित पुलिस लाइन में पूछताछ के दौरान असाराम ने खुद के बेकसूर होने पर जोर दिया। आसाराम को पुलिस लाइन में ही रात गुजारनी होगी। इस बीच एक बार फिर से आसाराम ने कहा कि उनके खिलाफ राजनैतिक साजिश की जा रही है इसलिए ऐसा हो रहा है उन्होंने कोई अनैतिक काम नहीं किया है।
आसाराम के खिलाफ बच्चों को यौन अपराधों से बचाने से संबंधित कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। मालूम हो कि यूपी के शाहजहांपुर की सोलह साल की नाबालिग लड़की ने आसाराम बापू और उनके चेलों पर रेप का आऱोप लगाया था। नाबालिग लड़की ने बताया है कि आसाराम बापू और उनके चेलों ने मिलकर उसके साथ राजस्थान के आश्रम में यौन-शौषण किया है।













Click it and Unblock the Notifications