आसाराम ने भावानात्‍मक पैतरा चला कहा 'पीडि़त लड़की मेरी बेटी मेरी पोती है'

नई दिल्‍ली। नाबालिग लड़की का यौन उत्‍पीड़न करने के मामले में आरोप झेल रहे आसाराम बापू ने अब भावनात्‍मक पैतरा चला है। उन्‍होने कहा कि शिकायत करने वाली नाबालिक लड़की मेरी पोती और बेटी लगती है। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ, उसे कोई पीडि़ता कहता है तो मुझे बुरा लगता है क्‍योंकि वह पवित्र है, उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है। पीडि़ता तो वो है जो जिसका शील और पवित्रता किसी ने छीन लिया हो। उन्‍होने मीडिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर मैं ये बताऊंगा कि वह मेरी क्‍या क्‍या लगती है तो तुमको हेडिंग बनाने में मजा आयेगा। वो लड़की मेरी पोती है, उसकी मां मेरी शिष्‍या है, उसका बाप मेरा चेला है, इसी नाते वह लड़की भी मेरी शिष्‍या हुई और किसी में भी इतनी ताकत नहीं जो मेरी शिष्‍या को पीडि़ता बना दे।

गौरतलब है कि आसाराम पर जोधपुर के आश्रम मे एक नाबालिक लड़की पर यौन उत्‍पीड़न करने का आरोप लगा है, वहीं जोधपुर पुलिस उन्‍हें पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए 4 दिन का वक्‍त दिया है। इंदौर में एक सत्‍संग के दौरान आसाराम ने कहा कि आप बताओ साजिशकर्ता ने कैसा खेल रचा है। वो मेरी बेटी और मेरे बेटे की बहन लगती है। आसाराम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि ये उनको बदनाम करने की साजिश है। इस दौरान पुलिस ने आसाराम को नोटिस जारी किया है जो कि उन्‍हें अहमदाबाद में आज दी जाएगी।

Asaram bapu

आसाराम के अलावा छिंदवाड़ा आश्रम के संचालक, हॉस्‍टल वॉर्डन और उनके प्रमुख सेवादार शिवा को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। इस सभी घटनाक्रम के इतर आसाराम पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की भी याचिका जोधपुर हाई कोर्ट में दाखिल की गई है।

आसाराम इस आरोप के पहले भी विवादास्‍पद बयान दे चुके हैं उन्‍होने पिछले वर्ष दिसंबर में हुए दिल्‍ली गैंगरेप की घटना पर आपत्तिजनक बयान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+