News in Pics: बीते सप्ताह की चुनिंदा तस्वीरें
नई दिल्ली। बीते सप्ताह तीन मामले सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। पहला मुंबई में गैंगरेप, दूसरा इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी यासिन भटकल की गिरफ्तारी और तीसरा संत आसाराम बापू, जिन पर एक नाबालिग लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है।
संत आसाराम बापू को इंदौर में गिरफ्तार किया गया और इस समय उन्हें जोधपुर पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। उनका मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें वह यौन रूप से पूरी तरह सक्षम पाये गये हैं। वहीं यासिन भटकल से दिल्ली में एनआईए के अधिकारियों ने पूछताछ की है, तो पता चला कि हथियारों की जिस फैक्ट्री को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था, यासिन वहां वह रॉकेट लॉन्चर बनाने की तैयारी में था। वहीं मुंबई रेपकेस में फिलहाल पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और जल्द ही कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
इसके अलावा रुपए की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह भी नीचे जाती हुई दिखाई दी। वहीं सप्ताह की शुरुआत जिस चौरासी कोसी परिक्रमा के साथ हुई थी, वह परिक्रमा शुरू होने से पहले ही फ्लॉप हो गई। बाकी तमाम खबरें आयीं, जो चर्चा में रहीं। हम आपके लिये कुछ तस्वीरें लेकर आये हैं, जो खुद अलग खबरें बयां कर रही हैं।

फ्लॉप यात्रा
विहिप की चौरासी कोसी यात्रा फेल होने के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन में तमाम विहिप कार्यकर्ताओं ने बवाल काटा।

विहिप की फ्लॉप यात्रा
विहिप की चौरासी कोसी यात्रा फेल होने के बाद लखनऊ से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन में तमाम विहिप कार्यकर्ताओं ने बवाल काटा।

पानी के बीच बच्चे
पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में बाढ़ के बाद बच्चों का हाल कुछ ऐसा था। बच्चे स्कूल जाने के लिये नाव का इस्तेमाल कर रहे थे।

मदर टेरेसा के रूप में बच्चे
भोपाल में मदर टैरेसा के रूप में बच्चों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रिया सरन
लैकमे फैशन वीक में श्रिया सरन ने कुछ ऐसे जलवे बिखेरे।

जहां हुआ गैंगरेप
मुंबई की शक्ति मिल जहां पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

आदीवासियों का नृत्य
कोलकाता में तृणमूल छात्र परिषद के समारोह में आदीवासी नृत्य।

मथुरा में कृष्ण
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मथुरा में कुछ इस प्रकार बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप धारण किया।

ओसमानिया कॉलेज में कलाम
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने ओसमानिया कॉलेज में छात्रों को लेक्चर दिया।

आसाराम बापू गिरफ्तार
आसाराम बापू पर जब यौन शोषण के आरोप लगे तो उन्होंने पुलिस के साथ आंख मिचोली खेली। आखिरकार उनकी गिरफ्तारी हो गई।

दही हांडी फेस्टिवल
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दही-हांडी उत्सव मनाया गया।

भटकल गिरफ्तार
इस सप्ताह यासिन भटकल को बिहार के पास नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।

बौनों का कमाल
बैंगलोर के बौने सीवी राजन्ना, एम प्रकाश, आर रेणुकुमार ने वर्ल्ड ड्वार्फ गेम्स में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीते।

जन्माष्टमी
मुंबई में जन्माष्टमी उत्सव में शाहरुख ने लिया भाग।

मथुरा में धूम
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मथुरा में इस प्रकार धूम मची।

दही हांडी उत्सव
जोधपुर में लोगों ने कुछ इस तरह से दही-हांडी उत्सव में भाग लिया।

पटना में बाढ़
पटना के बाहरी इलाकों में बाढ़ का मंजर कुछ ऐसे दिखाई दिया।

दशहरे की तैयारी
मैसूर में दशहरे की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

हाथी संग लॉरेन
झलक दिखलाजा की प्रतिभागी अमेरिका की लॉरेन ने पेटा के लिये यह तस्वीर खिंचवायी।

लैकमे फैशन वीक
लैकमे फैशन वीक में बॉलीवुड का धमाल। इस दौरान अमिरा दस्तूर और प्रतीक बब्बर ने जलवे बिखेरे।

कोच्चि में नौका रेस
कोच्चि में स्थानीय लोगों ने नौका रेस का आयोजन किया।

ट्रेन से आये गणपति
मुंबई सेंट्रल पर ट्रेन के पहुंचने पर तब लोग चकित रहे गये जब ट्रेन से गणपति निकले।












Click it and Unblock the Notifications