यासिन भटकल ने दिल्‍ली में डाली थी रॉकेट लॉन्‍चर की फैक्‍ट्री

नई दिल्‍ली। इंडियन मुजाहिदीन का सहसंस्‍थापक यासिन भटकल जिन मनसूबों को साथ लेकर घर से निकला था, उन्‍हें देख अमेरिका जैसे बड़े देश भी सोच में पड़ जाता। असल में वह ओसामा बिन लादेन बनकर अमेरिका की नाक में दम करना चाहता था। वो एक बड़ा संगठन बनाकर अमेरिकी नाटो सेना से लड़ना चाहता था। यही नहीं दिल्‍ली में ही रॉकेट लॉन्‍चर जैसे बड़े हथियार बनाकर देश की राजधानी को तबाह करना चाहता था यह भटकल।

इस बात का खुलासा एनआईए के अधिकारियों के द्वारा पूछताछ में खुद भटकल ने किया। भटकल ने कहा कि 9/11 हमले के बाद जिस तहर अमेरिका ने अफगानिस्‍तान के तालिबानी क्षेत्रों में हमले तेज किये, उससे उसके दिल में अमेरिका के लिये नफरत भरती गई। नेपाल बॉर्डर पर गुरुवार को गिरफ्तार हुआ भटकल पिछले पांच साल से फरार था। इस दौरान उसने पाकिस्‍तान के कराची जाकर आईएसआई के साथ भी कई मीटिंगें कीं।

Yasin Bhatkal wanted to fight NATO, set arms factory in Delhi

भटकल ने बताया कि उसका अगला मिशन दिल्‍ली पर अटैक करने का था। एक शहर से दूसरे शहर हथियार ले जाने में पकड़े जाने का डर रहता है, लिहाजा उसने दिल्‍ली के ही नंगलोई इलाके में ही हथियार बनाने की फैक्‍ट्री लगाने का फैसला किया था। उसने छोटे स्‍तर पर काम भी शुरू कर दिया था।

भटकल ने बताया कि वह दिल्‍ली में अपनी ही फैक्‍ट्री में रॉकेट लॉन्‍चर और एलएमजी का निर्माण करने की प्‍लानिंग कर रहा था, लेकिन नवंबर 2011 में ही उसके इन मंसूबों पर पानी फिर गया, जब दिल्‍ली पुलिस ने मीर विहार इलाके में छापा मार कर अवैध फैक्‍टरी पकड़ी। वह अपने आपमें पहली ऐसी फैक्‍ट्री थी, जहां हथियार बनाने के अत्‍याधुनिक मशीनें लगी थीं। वह मशीने भटकल ही लाया था। उसी दौरान भटकल के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+