फिर फूटा 'पेट्रोल बम', पेट्रोल 2.35 रु. और डीजल 50 पैसे महंगा
नयी दिल्ली। प्याज और टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम जनता का परले ही बुरा हाल था और अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़तरी ने इनमें आग लगा दिया है। महंगाई की मार झेल रही जनता अब एक और चोट झलने के लिए मजबूर हो गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से इजाफा कर दिया है। तीन महीने के भीतर पेट्रोल की कीमतों में छठी बार ये बढ़ोतरी की गई है।
पेट्रोल 2.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रोल अब 2.35 रुपये और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। ये कीमते आधी रात से लागू हो जाएंगी। इसमें राज्य के कर शामिल नहीं है।

ये दरें शनिवार मध्य रात्रि से लागू हो जाएंगी। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी भारतीय तेल निगम (आईओसी) ने यह घोषणा की है। पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में इसकी कीमत 73.63 रुपये, मुंबई में 80.96 रुपये, लखनऊ में 80.48 रुपये, पटना में 79.36 रुपये और भोपाल में 78.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
तेल निगम ने कहा कि रुपये के अवमूल्यन और सीरिया में जारी अस्थिरता की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से यह वृद्धि की गई है।












Click it and Unblock the Notifications