रूस से भारत को मिलेंगे 29 विमान, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
मास्को। नई दिल्ली और रशियन एयरक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन के बीच हुए समझौते के अंतर्गत रूस से भारत को 29 मिग-29के- केयुबी लड़ाकू विमान मिलने हैं। यह समझौता 2010 में 1.5 बिलियन डॉलर का किया गया था। जो कि 2015 तक के लिए है। यह विमान 4++ जेनेरेशन के हैं, जो कि अत्याधुनिक हैं।
इस संबंध में मिग के महानिदेशक सर्गेई कोरोत्कोव ने एमएकेएस एयर शो के दौरान कहा कि हमने पिछले साल भारत को चार विमान सौंपे, इस साल एक विमान और चार लड़ाकू विमान भारत को सौंपे है।
बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना में इन विमानों के बेड़े में शामिल होने से वायुसेना की ताकत बढ़ जाएगी। यह रशियन कंपनी और नई दिल्ली के बीच दूसरा अनुबंध है। इससे पहले 2004 में ऐसा अनुबंध हुआ था जो कि 2011 में पूरा हो गया था।













Click it and Unblock the Notifications