समुद्र के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म
रोम। एक प्रवासी महिला ने भूमध्यसागर की चार दिवसीय यात्रा के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला और लगभग 200 सीरियाई प्रवासी इटली के लिए यात्रा कर रहे थे।
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक पूर्वी सिसली तट से इटली तटरक्षकों ने लगभग 191 प्रवासियों को बचाया जिनमें 48 महिलाएं और 51 नाबालिग थे। इन्हें सिरैक्युस बंदगाह पर ले जाया गया।

पिछले एक हफ्ते में उत्तरी अफ्रीका से 1,000 से ज्यादा प्रवासी भूमध्यसागर पार करके इटली में रुके हैं। इनमें से अधिकतर मिस्र और सीरिया के संघर्ष से प्रभावित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications