आसाराम फर्जी धर्मगुरू हैं: दिग्विजय सिंह

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव और वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर महिला अपराधों के प्रति दोहरा मापदंड होने का आरोप लगाया है। उन्‍होने कहा कि भाजपा गैंगरेप के आरोपियों के लिए तो फांसी की मांग करती है लेकिन एक फर्जी बाबा को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। यह भाजपा का दोहरा मापदंड हैं। गौरतलब है कि भाजपा नेता उमा भारती ने आसाराम पर यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगने पर कहा था कि 'यह आसाराम को बदनाम करने की साजिश है।'

इस संबंध में जब आसाराम से एबीपी चैनल ने सवाल किये तो उन्‍होने कहा कि इस तरह के आरोप प्रत्‍यारोप चलते रहते हैं। जिसे लोग पीडि़ता कह रहे हैं वह मेरी बेटी, मेरी पोती जैसी है और अगर लोग कह रहे हैं कि मैं उससे मिला था तो मैं तो सभी से मिलता रहता हूं, इसमें कोई नई बात नहीं है लेकिन इस तरह के आरोप लगाना मेरे खिलाफ षडयंत्र रचना है, जो कि बेहद घृणित और निंदनीय है।

Digvijay Singh

आसाराम के बचाव में भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेता आये हैं, हालांकि पुलिस के अनुसार उन पर आरोप गहराते जा रहे हैं, उन्‍हें जोधपुर पुलिस ने तलब किया है और उनसे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल के लिए उनके देश से बाहर जाने पर रोंक लगा दी गई है। चैनल से बात करते वक्‍त आसाराम ने बातचीत के दौरान अपने भक्‍तों को स्‍वस्‍थ्‍य रहने के नुस्‍खे भी बताते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+