नोएडा में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, देखती रह गई पुलिस

बिजनेस मैन का नाम प्रवीण अग्रवाल बताया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रवीण सेक्टर 19 स्थित अपने घर में परिवार के साथ रहते हैं। वह सेक्टर 31 स्थित बैंक की शाखा में 17 लाख रुपए लेकर जमा कराने जा रहे थे। इसी बीच कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उनके सामने बाइक लाकर रोकी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते हथियारों से लैस बदमाशों ने उनके हाथों से बैग लूट लिया।
रकम लूटकर बदमाश उनके देखते ही देखते फरार हो गए। प्रवीन सेक्टर नौ में एक कंपनी के मालिक हैं। बदमाशों के भागने के बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी संबंधित थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस और आला अधिकारी फौरन मौके पर पहुंच गये और छानबीन शुरु कर दी। नोएडा के चप्पे-चप्पे पर रहने वाली पुलिस की सर्तकता पर इस लूट ने सवाल खड़ा कर दिया है। देखना यह है कि पुलिस इस लूट मामले को कितने समय में सुलझाती है।












Click it and Unblock the Notifications