पाकिस्तान: लड़के के चक्कर में 55 साल के अधेड़ ने 20 साल की लड़की खरीदी
ऐसी ही एक अजीब-गरीब वाकया नजर आया है पाकिस्तान में, जहां एक 55 साल के अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने बेटा पाने के लिए 20 साल की लड़की को खरीद लिया। मामला लाहौर का है जहां 55 साल के मोहम्मद अली ने लड़का पाने के चक्कर में दो बार शादी की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली तो वह बेटा पाने के चक्कर में इंसानों की खरीद-फरोख्त की मंडी में मोल-भाव करने जा पहुंचा।
और उसने लाहौर के पास मामू कंजन से पूरे 1 लाख 20 हजार नकद देकर 20 साल की लड़की को खरीद लिया और उसे अपने घर में कैदी की तरह रख लिया जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये लेकिन लड़की से अली ने निकाह नहीं किया, जिसके कारण गुस्सायी लड़की ने इमरजेंसी नंबर 1122 पर शिकायत की और पुलिस को इतल्ला दी और पुलिस ने अली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अली को अपनी पहली शादी से तीन बेटियां है और दूसरी शादी से एक भी बच्चा नहीं है, उसने पूछताछ में बताया है कि वह अपनी दूसरी बीवी से बेइंतहा मोहब्बत करता है, उसने युवती को केवल बेटे के लिए खरीदा था, जब लड़की से बेटा पैदा हो जाता तो वह बेटा वह अपनी दूसरी बीवी को दे देता और युवती को छोड़ देता।













Click it and Unblock the Notifications