शराब और ड्रग्‍स की लत से मरने की कागार पर पहुंचे बॉक्‍सर माइक टायसन

न्‍यूयॉर्क। अपने एक पंच से सामने वाले को मौत के मुंह तक पहुंचाने वाले दुनिया के जाने-माने और सफलतम बॉक्‍सर माइक टायसन खुद मौत के कागार पर पहुंच गये हैं। जी हां शराब और ड्रग्‍स की लत ने माइक टायसन की जिंदगी तबाह कर दी है। टायसन ने ये खुद स्‍वीकार किया है कि बीते सालों में उनका व्‍यवहार खराब रहा है लेकिन उन्‍होंने इस समस्‍या से उबरने की आशा जताई है। 47 साल के माइक टायसन ने कहा है कि मैं मरना नहीं चाहता। लेकिन नशे की लत के कारण मैं मौत की ओर बढ़ रहा हूं।

पूर्व मुक्‍केबाज टायसन ने न्‍यूयॉर्क में एक कार्यक्रम 'फ्राइडे नाइट फाइट्स' के दौरान कहा कि मैं पहले बहुत बुरा इंसान था और मैंने कई बुरे काम किये मगर अब मैं चाहता हूं कि इन सबके लिये मुझ माफ कर देना चाहिए। टायसन ने मायूस आवाज में कहा कि अब वो नई जिंदगी जीना चाहते हैं और मैंने पिछले कई दिनों से ना तो शराब पी है और ना ही ड्रग्‍स का सेवन किया है। 2012 में उन्‍होंने कहा था कि वह तीन सालों से बिना किसी नशे के सादा जीवन बिता रहे हैं। लेकिन टायसन ने अब माना है कि उन्‍होंने उस वक्‍त झूठ बोला था कि वे सादगी भरा जीवन जी रहे हैं।

Ex-heavyweight champion boxer Mike Tyson
मालूम हो कि साल 1987 में टायसन 20 साल की उम्र में डब्ल्यूबीसी, डब्ल्यूबीए और आईडब्ल्यूएफ का खिताब जितने वाले सबसे युवा बॉक्सर बने थे। मगर सफलता के पांच साल बाद विवादों ने टायसन को अपने आगोश में ले लिया। बलात्‍कार के मामले में फंसे टायसन को 6 साल की कैद काटनी पड़ी। उसके बाद वो फिर रिंग में लौटे मगर उनके भीतर का वो चैंपियन मर चुका था। 2006 में उन्‍होंने बाक्सिंग से संन्‍यास ले लिया। उसके बाद वर्ष 2007 में टायसन नशीले पदार्थ रखने और नशे की हालत में गाड़ी चालने के लिए 24 घंटे की जेल के अलावा 360 घंटे सामुदायिक सेवा करनी पड़ी थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+