'हिन्दुस्तान नहीं तो क्या पाकिस्तान में परिक्रमा करेंगे'
लखनऊ/वाराणसी। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि संतों को हिन्दुस्तान में परिक्रमा नहीं करने दिया जाएगा तो क्या पाकिस्तान में परिक्रमा करेंगे।
वाजपेयी ने कहा, "संतों की परिक्रमा को कोई नहीं रोक सकता। हिन्दुस्तान में यदि उनको परिक्रमा करने की इजाजत नहीं दी जाएगी तो क्या वह पाकिस्तान में परिक्रमा करेंगे। यह सरासर गलत है।" वाजपेयी को पुलिस ने वाराणसी में ही रोक कर रखा है। वाजेयी ने कहा, "आजम खान के इशारे पर हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।"
उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने सावन महीने में कांवड़ियों के डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया और अब परिक्रमा पर प्रतिबंध लगाया है। संतों को रोकने का अंजाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा का मुद्दा संसद और विधानसभ में भी भाजपा जोर शोर से उठाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और संतों के बीच परिक्रमा को लेकर सहमति बन चुकी थी, लेकिन आजम खान के बीच में कूदने से मामला बिगड़ गया और सरकार ने आजम के दबाव में आकर परिक्रमा पर प्रतिबंध लगा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव













Click it and Unblock the Notifications