संतों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो सत्ता में बने रहने का हक नहीं: राजनाथ सिंह
लखनऊ। विश्व हिन्दु परिषद की 84 कोसी यात्रा को लेकर यूपी की सियासत में बवाल उठा हुआ है। अखिलेश सरकार जहां वीएचपी को अयोध्या में परिक्रमा यात्रा की इजाजत नहीं दे रही है तो वहीं वीएचपी इस यात्रा को लेकर वचनबंद्ध तरीके से तैयार है और ऐलान कर चुकी है कि किसी भी कीमत पर वो यात्रा करके रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार और वीएचपी की इस लड़ाई में अब भारतीय जनता पार्टी भी कूद पड़ी है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वीएचपी की परिक्रमा यात्रा को लेकर प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा है। राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर यूपी सरकार अपने राज्य में संतों को सुरक्षा देकर 84 कोसी की परिक्रमा नहीं करवा सकती तो उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने अखिलेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार संतों को सुरक्षा नहीं दे सकती, तो उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

राजनाथ ने कहा कि यदि संत परिक्रमा करना चाहते हैं, तो इसमें सरकार को कोई समस्या नहीं होना चाहती। बीजेपी अध्यत्र ने कहा कि देश में सभी धर्म और मजहब के लोगों को अपने धर्म के प्रति आस्था प्रकट करने का अधिकार है। ऐसे में ये प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि वो संतों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए। सरकार के पास पुलिस बल की कमी नहीं है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर इस यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने यूपी सरकार के वीएचपी की परिक्रमा यात्रा पर किए गए फैसले को लेकर सवाल उटाते हुए कहा कि सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए । हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई किसी भी धर्म से जुड़े लोग यदि अपनी आस्था प्रकट करना चाहते हैं, तो उन्हें इसकी इजाजत मिलनी चाहिए। वहीं यूपी सरकार ने वीएचपी की 84 कोसी यात्रा को लेकर अयोध्या में सुरक्षा बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications