'पूरी दुनिया में होगा सिर्फ एक धर्म, वो है इस्‍लाम'

वॉशिंगटन। गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन लश्‍कर ए तैयबा के 'जिहादिया सलाफिया के लीडर अबू सकर ने रविवार को न्‍यूयॉर्क के एक रेडियो को दिये गये इंटरव्‍यू में अमेरिका और यूरोपीय देशों को धमकी देते हुए कहा है कि 'हर किसी को इस्‍लाम कुबूल करना होगा किसी के बचने के लिए अब कोई रास्‍ता नहीं है। वास्‍तव में ऐसा होना बेहद मुश्किल है, लेकिन फिर भी अगर ऐसा संभव हो गया, तो पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही धर्म के लोग बचेंगे, वो है इस्‍लाम।

अबू सकर के इंटरव्‍यू को सुनने के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई और भी ज्‍यादा चौकन्‍नी हो गई है। इंटरव्‍यू में उसने कहा कि सीरिया में अलकायदा के साथ युद्ध में भाग लेने के लिए दुनिया भर से लोग आ रहे हैं और यहां के राष्‍ट्रपति के बशर अल असद से लड़ाई खत्‍म करने के बाद वह 'इस्‍लाम के दुश्‍मनों' को अपना निशाना बनाएंगे, जिसमें इजराइल और अमेरिका जैसे देश भी हैं। सकर के मुताबिक इस्‍लाम को आगे बढ़ने से रोंका नहीं जा सकता है, हम पूरी दुनिया में इस्‍लाम को फैलाकर ही दम लेंगे। हमारे जेहादी इस्‍लाम के दुश्‍मनों का पीछा करेंगे। उसने बताया कि सीरिया में युद्ध के बाद हम निर्धारित करेंगे कि हमारा अगला लक्ष्‍य क्‍या होगा 'ये इजराइल या अमेरिका, इस्‍लाम के खिलाफ षड्यंत्र करने वाला कोई भी देश हो सकता है।

Abu Saqer, leader of Jihadiya Salafiya threatens America

वहीं ओबामा प्रशासन और मध्‍य पूर्व के विशेषज्ञों के अनुसार लगभग 6000 जेहादी जो कि अलकायदा से भी जुड़े हो सकते हैं, अमेरिका और यूरोपीय देशों की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। पिछले मंगलवार को सेंट्रल इंजेलीजेंस एजेंसी से जुड़े माइकल मॉरल ने, वॉल स्‍ट्रीट जर्नल से एक साक्षात्‍कार के दौरान कहा था कि अलकायदा से जुड़े कई समूह संयुक्‍त राष्‍ट्र की सुरक्षा के लिए एक खतरा हैं। उनके अनुसार हर महीने दुनिया भर के कट्टरपंथी सीरिया जा रहे हैं और अलकायदा और इससे जुड़े संगठनों के लिए लड़ रहे हैं।

इसी मामले में नेशनल काउंटर टेरेरिज्‍म के डायरेक्‍टर मैथ्‍यू जी ओलसेन ने कहा था कि इस समय सीरिया विश्‍वभर के जेहादियों के लिए युद्ध भूमि बन गया है। उनका कहना था कि जेहादी बनने की चाह रखने वाले लोग सीरिया जा रहे हैं। इसके बाद वहां से प्रशिक्षण लेकर यूरो‍पीय देशों की ओर रूख कर रहे हैं, जिससे कि दुनिया भर में जेहाद फैला सकें। इसलिये हमारे लिए यह एक बेहद मुश्किल वक्‍त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+