टू जी घोटाला: आज अदालत में पेश होंगे अनिल अंबानी
नई दिल्ली। रिलायंस टेलीकम्युनिकेशन के मालिक अनिल अंबानी आज दिल्ली की पटियााला हाऊस कोर्ट में बतौर गवाह पेश होंगे। यह ध्यान देने योग्य है कि दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी कि अनिल अंबानी को सीबीआई अदालत द्वारा गवाही के लिए आने के आदेश पर रोंक लगायी जाये लेकिन सीबीआई के विरोध करने पर यह अर्जी खारिज कर दी गई। इस मामले में सीबीआई का कहना है कि 2008 में टेलीकॉम लाइसेंस लेने वाली स्वान कंपनी रिलायंस ग्रुप में ही आती है, जिस पर अनिल ने इन बातों का खंडन किया था।
अर्जी में बताया गया था कि अनिल के कोर्ट में आने से इस केस में पूर्वाग्रह बन सकते हैं लेकिन अदालत का कहना है कि ऐसा नहीं होगा।

सीबीआई की याचिका पर अनिल, उनकी पत्नी व 11 अन्य लोगों को टूजी मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा गया है। टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला सामने आने के बाद यूपीए सरकार की जनता के भी भारी किरकिरी हुई थी। जिसकी जांच चल रही है। इस घोटाले में देश की ज्यादातर बड़ी हस्तियों के नाम आये थे।












Click it and Unblock the Notifications