उत्‍तर प्रदेश: अल्‍पसंख्‍यको के लिए बीस फीसदी कोटा

Akhilesh Singh Yadav
लखनऊ। लोकसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने वोटरों को लुभाने के लिए अपनी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर दिया है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की सपा सरकार ने प्रदेश में चलने वाली 30 विभागों की 85 सरकारी योजनाओं में अल्‍पसंख्‍यकों को 20 फीसदी कोटा देने की घोषणा की है। इस पर मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि अल्‍पसंख्‍यक खासकर मुसलमानों की स्थिति को देखते हुए उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास के लिए यह कोटा निर्धारित किया गया है, जिससे कि वह मुख्‍यधारा में वापस आ सकें।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की सच्‍चर समिति की रिपोर्ट के अनुसार देश की कुल आबादी में 22.7 प्रतिशत गरीब हैं जिनमें से ज्‍यादातर मुसलमान हैं । इस पर अखिलेश यादव का कहना है कि सन 2001 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में अल्‍पसंख्‍यकों का प्रतिशत 19.33 है, जिसके आधार पर ही उनके लिए कोटा निर्धारित किया गया है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि आम चुनाव के बारे में कहा जा रहा है कि इनमें सपा और बसपा किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं, जिससे सपा सरकार के इस फैसले को अल्‍पसंख्‍यक वोटों को रिझाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं और जिससे कि सभी प्रमुख दलों की नजर है, भाजपा ने भी चुनाव की तैयारियों को ध्‍यान में रखकर अमित शाह को प्रदेश का प्रभारी नियु‍क्‍त किया था लेकिन अभी तक वह कुछ खास परिणाम नहीं दे सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+