मरने के 42 मिनट बाद फिर जी उठी महिला
मेलबर्न। इसे अविश्वसनीय ही कहा जायेगा कि एक इकतालीस वर्षीय आस्ट्रेलियाई महिला डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किये जाने के 42 मिनट बाद फिर से जी उठी। घटना कुछ इस प्रकार है लगभग एक सप्ताह पहले वेनेसा तानासिओ को हार्ट अटैक हुआ, जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। मगर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने इस महिला को मृत घोषित कर दिया।
हालांकि इस दौरान मोनास अस्पताल के इन डॉक्टरों ने वेनेसा के ह्दय की धमनी को साफ किया जो कि ब्लॉक हो गयी थी। जिसके बाद उसका ह्रदय फिर से सामान्य रूप से काम करने लगा। डॉक्टरों का कहना है कि यह हमारे लिए भी आश्चर्य की बात है। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाये जाने के दौरान एंबुलेंस में भी उसे कई शॉक दिये गये लेकिन कुछ भी परिणाम नहीं निकला।

इलाज के बाद मेलबर्न के नरे वारेन की रहने वाली वेनेसा ने कहा 'मैं अब काफी अच्छा महसूस कर रही हूं, यह मेरे लिए एक नये जीवन की शुरूआत जैसा है, मेरे लिए यह पहली बार था जब मुझे हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications