पेशी के दौरान लश्कर के आतंकी टुंडा को जड़ा थप्पड़

पुलिस ने आतंकी टुंडा पर हमले की कोशिश के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों के नाम शिव कुमार और विष्णु गुप्ता है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं टुंडा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है।
गौरतलब है कि लश्कर के आंतकी टुंडा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। पिछले 19 सालों से अलग-अलग देशों में छिपता आ रहा टुंडा आखिरकार दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।












Click it and Unblock the Notifications