अरुण जेटली की संपत्ति पर दिग्विजय ने उठाए सवाल, कहा कैसे बनें सबसे अमीर सांसद?

दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर के जरिए अरुण जेटली की लगातार बढ़ रही धन दौलत पर सवाल उठाए दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिका कि सभी सांसदों में जेटली की धन दौलत सबसे ज्यादा है।
दिग्विजय ने एक ब्लॉग का लिंक देते हुए लिका कि सभी सांसदों में अरुण जेटली की दौलत सबसे ज्यादा है। क्या अरुण प्रतिक्रिया देंगे। इस ब्लॉग को हटाने की कोशिश की गई, लेकिन अब ये लोगों के बीच है'। दरअसल दिग्विजय सिंह ने ये सवाल सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा जमीन मामले पर बी़जेपी द्वारा ुटाए गए बवाल के बाद पूछा है।
गौरतलब है कि सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। उससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति पर सवाल खड़ा करते हुए निशाने पर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications