दलित साहित्कार को आजम खान से जान का खतरा, कहा हो सकती है मेरी हत्या

कंवल भारती ने फेसबुक पर दुर्गा शक्ति नागपाल को लेकर किए गए अपने कॉमेट को लेकर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फेसबुक के टिप्पमी से सांप्रदायिक हिंसा के अंदेशा लगाकर सरकार ने उन्हें जेल में डाल लिया। ये एक हास्यापद कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां उनके बहाने रामपुर में दो संप्रदायों को भड़काना चाहते थे। भारती ने कहा कि फेसबुक पर उनकी टिप्पणी अभिव्यक्ति की आजादी के तहत थी, लेकिन सरकार ने इसे सांप्रदायिका से जोड़ दिया।
भारती ने आजम कान से अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि आजम खान के लोग हथियार के साथ उनके घर के बाहर टहलते हैं। उन्हें लगता है कि दो-तीन महीनों में उनकी हत्या की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वो इस मसले पर न तो वे किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, न ही किसी का समर्थन ही चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications