विश्‍व फोटोग्राफी दिवस पर भारत की 20 बेहतरीन तस्‍वीरें

19 अगस्‍त यानी विश्‍व फोटोग्राफी दिवस। 1841 में आज ही के दिन फ्रांस की सरकार ने फोटोग्राफी को पूरे विश्‍व के लिये तोहफे के रूप में घोषित किया था। फोटोग्राफी का अविष्‍कार नाइसफोरे नाइस और लुइस डेगुरे ने किया था। फोटो क्लिक करने के बाद धुलना और फिर कागज़ पर उतारना इस पद्धति को 9 जनवरी 1939 में फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंस ने मान्‍यता दी। इस पद्धति को डगुरियोटाइप कहा जाता था।

उसके बाद 1839 में विलियम फॉक्‍स टैलबट ने कैलोटाइप फोटोग्राफी का अविष्‍कार किया, जो 1841 में सुर्खियों में आयी। 170 साल बाद 19 अगस्‍त को विश्‍व फोटोग्राफी दिवस के रूप में चुना गया। 2009 में ऑस्‍ट्रेलिया के कोर्स्‍के अरा ने विश्‍व फोटोग्राफी दिवस मनाना शुरू किया। 21 वर्षीय कोर्स्‍के के इस मिशन को कामयाब बनाया गया इसी दिन 2010 को, जब पहली ग्‍लोबल ऑनलाइन गैलरी लॉन्‍च हुई, जिसमें पूरी दुनिया की 270 चुनिंदा तस्‍वीरें शामिल की गईं।

इसी इतिहास के साथ हम लेकर आये हैं भारत की कुछ तस्‍वीरें जो हाल ही में खींचीं गई हैं। इनमें आपको भारतीय संस्‍कृति के अलावा कुछ आपदाओं की भी तस्‍वीरें मिलेंगी।

भगवान शिव साइकिल पर

भगवान शिव साइकिल पर

भगवान शिव के लिबाज़ में एक व्‍यक्ति साइकिल पर बच्‍चे को ले जाता हुआ। यह तस्‍वीर यूपी के मुरादाबाद की है।

छतरी से ढका रिक्‍शा

छतरी से ढका रिक्‍शा

यह तस्‍वीर गुड़गांव में खीची गई है, जब तेज़ बारिश हुई। आप देख सकते हैं कि रिक्‍शे का हुट चढ़ा होने के बाद कैसे छतरी के माध्‍यम से पानी से बचने के प्रयास किये जा रहे हैं।

जय जवान

जय जवान

पुरी में सुदर्शन पटनायक ने 15 अगस्‍त की पूर्व संध्‍या पर इस आकृति से पूरे विश्‍व का ध्‍यान आकर्षित किया।

सिलीगुड़ी में कर्फ्य

सिलीगुड़ी में कर्फ्य

सिलीगुड़ी में कर्प्यू लगा तो बच्‍चे इस तरह सड़कों पर निकल आये जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

कावेरी नदी में पूजा

कावेरी नदी में पूजा

तिरुवैयारू में कावेरी नदी में कुछ इस प्रकार आदि अमावस्‍या पर पूजन किया गया।

आईबीएल का उद्घाटन

आईबीएल का उद्घाटन

इंडियन बैडमिंटन लीग हाल ही में आयोजित हुआ, जिसमें कलाकारों ने मन मोह लिया।

दिल्‍ली में बारिश

दिल्‍ली में बारिश

दिल्‍ली में बारिश के वक्‍त यह शानदार तस्‍वीर देश के कई अखबारों में छपी।

जय भारत

जय भारत

पटियाला में बच्‍चों ने स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ इस प्रकार प्रदर्शन किया।

स्‍वतंत्रता दिवस के बाद

स्‍वतंत्रता दिवस के बाद

देश के कई हिस्‍सों में स्‍वतंत्रता दिवस के बाद तिरंगे का कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिलता है। कृपया ऐसा न करें, यदि आप तिरंगा खरीद कर लाते हैं तो उसे पूरे सम्‍मान के साथ घर में रखें।

फ्लाईओवर पर ईद की नमाज़

फ्लाईओवर पर ईद की नमाज़

कोलकाता में फ्लाईओवर पर ईद की नमाज़ अदा करते लोग।

क्‍या कह रहा है बाघ

क्‍या कह रहा है बाघ

कोलकाता के चिडि़याघर में यह बाघ क्‍या कहने की कोशिश कर रहा है।

सड़क दुर्घटना कोलकाता में

सड़क दुर्घटना कोलकाता में

कोलकाता में सड़क दुर्घटना के बाद गाड़ी के अंदर से ली गई यह बेहतरीन तस्‍वीर।

बीकानेर में ऊंठ

बीकानेर में ऊंठ

बीकानेर में ऊंठ को जब भूख लगी तो देखिये कैसे उसने अपनी गर्दन ऊंची की।

राखी का त्‍योहार करीब

राखी का त्‍योहार करीब

राखी का त्‍योहार करीब है और देश भर की बहनें अपने भाईयों के लिये राखियों की तलाश में हैं।

बिहार में बाढ़

बिहार में बाढ़

बिहार के मनेर की यह तस्‍वीर है, जहां एक साइकिल चालक गर्दन तक पानी में डूबा है।

संगली में ऐसे मनायी गई नागपंचमी

संगली में ऐसे मनायी गई नागपंचमी

कृष्‍णा नदी पर संगली में कुछ इस प्रकार नागपंचमी मनायी गई।

गैस की किल्‍लत

गैस की किल्‍लत

श्रीनगर में दूर दराज़ के इलाकों में कुछ इस प्रकार गैस सिलेंडर पहुंचाये जाते हैं।

इलाहाबाद में बाढ़

इलाहाबाद में बाढ़

बाढ़ में डूबे इलाहाबाद में यह मंजर दिखाई दे रहा है। लोग बेहाल हैं।

गम का माहौल

गम का माहौल

श्रीनगर के कार्डियोलॉजिस्‍ट शेख उद दीन की मौत के बाद गम में डूबा परिवार। वह हिंसा के दौरान घायल हुए थे।

डर्जीलिंग में कर्फ्यू

डर्जीलिंग में कर्फ्यू

डर्जीलिंग में कर्फ्यू के दौरान कुत्‍ते कुछ इस प्रकार सड़कों पर नजर आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+