सामने आई पाक की सच्चाई, माना उसी की सरजमीं पर था दाऊद इब्राहिम

इस बात का खुलासा और किसी ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष दूत शहरयार खान ने किया है। पाक में इस बात को भी माना कि अब वो पाकिस्तान में नहीं बल्कि यूएई में मौजूद है।
दरअसल पाकिस्तान की सत्ता में आने के बाद शरीफ ने शहरयार खान को भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए नियुक्त किया है। शहरयार ने खुद ही कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में था, लेकिन मेरा मानना है कि उसे यहां से खदेड़ा जा चुका है। यदि वह पाकिस्तान में है, तो उसे खोजकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
शहरयार ने माना कि दाऊद को किसी भा हालत में पाक की सरजमीं पर पलने नहीं दिया जाएगा और ना ही गैंगस्टर की गतिविधियों को पाकिस्तान में चलने दिया जाएगा। साथ ही पूर्व राजनयिक ने जोर देकर कहा कि यदि आतंकी उनके देश में होता तो उसे गिरफ्तार किया जा चुका होता। गौरतलब है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के अलावा देश में कई आतंकी और आपराधिक मामलों में मोस्ट वांटेड है।












Click it and Unblock the Notifications