दुर्गा शक्ति पर केन्द्र और मुलायम सरकार में तनातनी, सपा झुकने को नहीं तैयार

लखनऊ। नोएडा की सस्पेंड आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के मामले में अब समाजवादी पार्टी और केंद्र की यूपीए सरकार आमने-सामने आ गई है। दोनों के बीच में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। आईएएस अधिकारी के निलंबन पर जहां सपा सरकार झुकने को तैयार नहीं है तो वहीं यूपीए सरकार इस मसले पर यूपी सरकार से जबाव तलब कर रही है।

सपा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला सही और अंतिम है। एस मसले में यूपीए सरकार के हस्तेप के बाद पार्टी ने पार्टी ने केंद्र पर राज्य से सभी आईएएस अधिकारियों को हटाने का ताना तक मार दिया।

 durga shakti nagpal

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आईएएस अधिकारी दुर्गा को निलंबित करने का फैसला उचित है। उन्होंने कहा कि यह सही है। यह अंतिम है।'वो किसी भी कीमत पर आईएएस अधिकारी के निलंबन को निरस्त नहीं करना चाहते है। सस्पेंशन को रद्द किए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुलायम ने ‘नहीं' में उत्तर दिया।

इस मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार में टकराव बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि केंद्र इस मामले में राज्य सरकार के साथ संपर्क में हैं और निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा। जहां मुलायम सिंह यादव इस फैसले को सही ठहरा रहे है तो वहीं अखिलेश यादव यह कहते हुए ताल ठोक रहे है कि गलती करने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।

2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को सही ठहराने वाले अखिलेश ने एक समारोह में कहा कि जो गलती करेगा उसे सजा भी जरुर मिलेगी। वहीं सपा नेता राम गोपाल यादव ने दिल्ली में कहा कि अगर केंद्र सरकार हस्तक्षेप चाहती है तो वह उत्तर प्रदेश से सभी आईएएस अधिकारियों को हटा सकती है। हम अपने अधिकारियों के साथ प्रदेश को चला लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+