अबू सलेम की याचिका पर आज आ सकता है फैसला

नई दिल्‍ली। आज सुप्रीम कोर्ट अंडरवर्ल्‍ड डॉन अबू सलेम की याचिका पर फैसला सुना सकता है। सलेम का प्रत्‍यर्पण पुर्तगाल से किया गया था। जिसमें पुर्तगाल ने प्रत्‍यर्पण के दौरान यह शर्त रखी थी कि सलेम को फांसी नहीं दी जाएगी साथ ही उसे 25 साल से ज्‍यादा की सजा नहीं दी जा सकती हैं।

वहीं सलेम ने भी याचिका दायर की थी कि उसके ऊपर लगाये गये आरोप खारिज कर दिये जाएं। आज इसी याचिका पर कोर्ट फैसला सुनाएगी। सलेम ने याचिका में कहा है कि पुर्तगाल कोर्ट ने भारत में उसके प्रत्‍यर्पण को रद्द कर दिया है और ऐसा भारत के प्रत्‍यर्पण नियमों के कारण हुआ है।

Abu Salem

पिछली नौ जुलाई को न्‍यायाधीश सतशिवम की अध्‍यक्षता वाली पीठ में सुप्रीम कोर्ट ने सलेम पर फैसला सुरक्षित रख लिया था और कहा था कि कोर्ट सलेम के खिलाफ विस्‍फोटकों के साथ हथियार रखने और टाडा की विभिन्‍न धाराओं के तहत लगे आरोपों के सीबीआई द्वारा वापस लिये जाने पर विचार करने के बाद ही अपना फैसला सुनाएगी।

वहीं अटार्नी जनरल वाहनवती ने कहा है कि भारत पुर्तगाल को दिये गये आश्‍वासन के प्रति प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+