कोर्ट के फैसले के बाद भी बटला हाउस एनकाउंटर को कांग्रेस बता रही है फर्जी: गडकरी

कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले गडकरी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना ही कहा कि अदालत का निर्णय आने के बावजूद कांग्रेस के कुछ नेता बटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी बताने से बाज़ नहीं आ रहे है।
गडकरी ने कहा कि बटला हाउस एनकाउंटर पर इस तरह की बयानबाजी यह एक पुलिस अधिकारी के बलिदान को नकारने और वोट की राजनीति के लिए आतंकवादियों का तुष्टिकरण करने जैसा काम है।
जहां गडकरी ने कांग्रेस पर बटला हाउस एनकाउंटर को लेकर वार किया तो वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रचार अभियान समिति के प्रमुख नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर कहा कि ये हमारे यहां कोई संशय नहीं है, उचित समय आने पर इस बारे में पार्टी संसदीय बोर्ड निर्णय करेगा।












Click it and Unblock the Notifications