टेक्सटाइल किंग की पत्नी अंडरवियर में छुपाकर करती थी हीरे की तस्करी, गिरफ्तार

मुंबई। टेक्सटाइल टाइकून और सियाराम सिल्क मिल्स के मालिक अभिषेक पोद्दार की पत्नी विहारी पोद्दार को हीरों के तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विहारी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर 2.35 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के गहनों के साथ गिरफ्तार किया गया। सिंगापुर से इंडिया आ रही वाहारी अपने अंडरवीयर में हीरे छुपाकर ला रही थी।

सियाराम सिल्क मिल्स घराने की बहु खुद सिंगापुर में विहारी जूलरी की डायरेक्टर हैं। सिंगापुर से लौटते हुए उसे गहनों और नकदी के साथ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस के ऑफिसर्स के मुताबिक, ग्रीन चैनल से गुजरने के दौरान विहारी ने अपने अंडरगार्मेंट्स में हीरे जड़े सोने के आभूषण छुपा रखे थे। इन जूलरी के बारे में उन्होंने कोई पूर्व जानकारी नहीं दी थी।

Wife of Siyaram Silk Mills director arrested for smuggling jewellery

जैसे ही अधिकारियों की एस बात की भनक लगी उन्होंने फौरन उन्हें गिरफ्तार कर उनकी तलाशी की। तलाशी के दौरान उनके अंडरवीयर से ये गहने मिले। बाद में एयर इंटेलिजेंस यूनिट की मदद से विहारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान विहारी पोद्दरा ने अपने जुर्म कबूल लिया। इसके साथ-सात उसने ये बात भी कबूली की वह पिछले महीनों इस तरह से करीब 10 बार जूलरी की तस्करी कर चुकी हैं।

कोर्ट ने विहारी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी बिजनेस टाइकून घराने की महिलाएं स्मगलिंग के आरोप में पकड़ी गई हो। इससे पहले मफतलाल घराने की बहु शीतल मफतलाल भी इसी तरह से गहनों की तस्करी में गिरफ्तार हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+