शॉटगन ने की फायरिंग, कहा लोकप्रिय है तो अमिताभ बच्चन को बना दो राष्ट्रपति

पटना। बिहार के पटना साहिब से बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बोल बागी हो गए है। सिन्हा इन दिनों पार्टी के लिए सिरदर्द बने हुए है। बागी तेवर के बरकार रखते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने एकबार फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया है।

नीतीश प्रेम में डूबे शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से खिलाफत कर मोदी के विरोध बोल रहे है। पार्टी की नसीहत के बावजूद उन्होंने एक बार फिर से मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के फासले पर सवाल खड़ा कर दिया।

shatrughan sinha

एक निजी चैनल से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि 'मोदी को चुनावी समिति की कमान सौंपने के साइड इफैक्ट अब दिख रहे हैं। इस वजह से घोटाले और महंगाई जैसे अहम मुद्दे गौण हो गए हैं।

वहीं पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के फैसले और उनके बयान पर मजाक उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि 'अगर लोकप्रियता ही सब कुछ है तो अमिताभ बच्चन को इस देश का राष्ट्रपति होना चाहिए था। गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी को चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के पीछे उनकी लोकप्रियता का हवाला दिया था।

बातचीत के दौरान सिन्हा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करते हुए कहा कि आडवाणी बीजेपी के गॉडफादर हैं और पीएम पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+