उत्‍तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से बादल लुकाछुपी का खेल रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान उरई, जालौन, बांदा, मिर्जापुर, बलिया, झांसी, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और रायबरेली में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई। जालौन में सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ सहित कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की फुहारें पड़ेंगी, लेकिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Rain

राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 26.3 डिग्री और कानपुर का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+