कांग्रेस को ध्‍वस्‍त करने के लिये मोदी के जहाज में ईंधन भर रहे आडवाणी

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने कांग्रेस पार्टी को ललकारा है और कहा है कि वह तीन साल पहले से ही भाजपा को सत्‍ता सौंपने की तैयारी कर चुकी है। आडवाणी की इस हुंकार को कांग्रेस हलके में ले रही है। उसे लगता है कि अब जो भी हैं नरेंद्र मोदी ही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वास्‍तव में तो मोदी सिर्फ उस जहाज के कप्‍तान हैं, जो पार्टी को सत्‍ता तक पहुंचायेगा। इस जहाज पर सबसे अनुभवी और वरिष्‍ठता में सबसे शीर्ष पर देखें तो अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्‍ण आडवाणी हैं। चूंकि वाजपेयी अब सक्रिय राजनीति से दूर हैं, इसलिये आडवाणी के अनुभव और उनके विचार पार्टी को बड़ी जीत दिलाने के लिये तैयार हैं।

मोदी अगर चुनावी जहाज की गति और दिशा निर्धारित करने में भूमिका अदा कर रहे हैं, तो आडवाणी जहाज पर सवार सैनिकों में ऊर्जा भरने का काम कर रहे हैं। लखनऊ स्थित भाजपा युवा मोर्चा के सदस्‍य विनोद तिवारी अक्‍कू से हमने जब पूछा कि आडवाणी के कल के बयान से उनमें क्‍या फर्क आया। तो विनोद ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं में एज जोश उत्‍पन्‍न हो गया है, जो कांग्रेस पार्टी को सत्‍ता से उखाड़ने में मदद रकेगा। विनोद ने कहा कि जमीनी स्‍तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं का उत्‍साह इस समय कई गुना बढ़ा हुआ है।

LK Advani's statement against UPA fills energy in BJP workers

आडवाणी की भूमिका की बात करें तो हम आपको बता दें कि इस समय गुरु-चेला एक बार फिर एक हो गये हैं। मोदी ने अपने जीवन में तमाम चीजें आडवाणी से ही सीखी हैं और आज भी वो समय-समय पर उनसे सलाह लेते रहते हैं। इसलिये अगर आपको यह लग रहा है कि आडवाणी मोदी के कप्‍तान बनाये जाने से नाराज हैं, तो आप अपना यह भ्रम आज ही खत्‍म कर दीजिये।

आडवाणी की हुंकार

आडवाणी ने शनिवार को हुंकार भरी कि देश में राजनीतिक माहौल भाजपा के रिकॉर्ड तोड़ परिणाम हासिल करने के लिए बिल्कुल अनुकूल हैं। यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार और महंगाई पर काबू पाने में विफल रहने से आम जनता त्रस्‍त हो चुकी है। कांग्रेस ने सुनिश्चित किया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भ्रष्टाचार, महंगाई, जन हितैषी शासन और ईमानदार प्रशासन मुद्दे होंगे। लेकिन जब खुद के नेता ही भ्रष्‍ट हैं, तो वो इन मुद्दों को किस मुंह से उठायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+