आईटी सेक्टर में आयेंगी 1.20 लाख नौकरियां

इन्नोवेशन एंड कॉर्पोरेट बिजनेस के मेरिट ट्रैक हेड राजीव मेनन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि नासकॉम का अनुमान है कि पूरे विश्व में आईटी सेक्टर 12 से 14 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करेगा। ऐसा होने पर भारत में 1.20 लाख नौकरियों का सृजन होगा।
अगर वर्तमान स्थिति की बात करें तो ऐसी कंपनियां जो आउटसोर्सिंग पर निर्भर हैं, यानी पश्चिमी देशों के प्रोजेक्ट कर रही हैं, बहुत ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पा रही हैं। इसी वजह से नये रिक्रूटमेंट बहुत कम हो रहे हैं। दूसरी बात 2008 के बाद से कंपनियां सीधे कॉलेजों से रिक्रूटमेंट पर ज्यादा भरोसा जताने लगी हैं, इस वजह से औसत दर्जे के कॉलेजों के छात्रों तक कंपनियों के नहीं आने पर लाखों की संख्या में टेक्निकल छात्रों को नॉन टेक्निकल जॉब करनी पड़ रही हैं।
2012 में 1.8 लाख छात्र आईटी में ग्रेजुएट हुए इस साल यह संख्या 30 फीसदी कम होगी। लेकिन नौकरियों की मारामारी पिछले साल की तरह नहीं रहेगी। असल में कई नये सेक्टर आईटी उद्योग से सेवाएं लेने जा रहे हैं, इस वजह से इस क्षेत्र में तेजी से नौकरियां बढ़ने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications