'100 टंच माल' को तूल ना दे, उन्होंने मेरी तारिफ की थी: मीनाक्षी

नयी दिल्ली। मध्य पदेश में कल कांगेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी नटराजन को 'टंच माल' कहकर नए विवाद को जन्म दे दिया । बयान को लेकर जब बवाल बढ़ता गया तो खुद मीनाक्षी नटराजन दिग्विजय सिंह के बचाव में उतर आई। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने उनकी तारीफ में ऐसा कहा था, इसलिए इस मामले को तूल दिए जाने की जरूरत नहीं है।

जहां मीनाक्षी ने इस बयान को तूल ना देने की वकालत की तो वहीं कांगेस नेता रेणुका चौधरी ने भी कहा कि दिग्विजय सिंह का वह कमेंट मीनाक्षी नटराजन के लिए कंप्लीमेंट था। दिग्विजय सिंह के आपत्तिजनक बयान के बाद मीनाक्षी नटराजन ने दिग्विजय सिंह का पक्ष लिया और कहा कि उन्हेंने मेरी तारिफ की है।

digvijay singh

जहां पार्टी नेताओं ने इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह का बचाव किया तो वहीं दिग्विजय सिंह ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने चैनलों पर अपना बयान देखा है, उसे गलत तरीके से पेश किया गया है। जो लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रह हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। उन्होंने मीडिया पर मानहानि का मुकादमा करने की धमकी दी।

गौरतलब है कि मध्य पदेश में एक जनसभा के संबोधित करते समय दिग्विजय सिंह की जुबान ऐसी फिसली कि उन्होंने अपनी ही पार्टी की महिला सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। उन्होंने कहा कि मैं पुरानी जौहरी हूं और मुझे चीजों की परख है। मीनाक्षी नटराजन 100 टंच माल है।

जहां कांगेस नेता दिगिविजय सिंह का बचाव कर रहे है वहीं बीजेपी नेता मिनाक्षी लेखी ने कहा कि दिग्विजय सिंह मानसिक तौर पर बीमार हैं। अभद्र भाषा में बात करने का कॉपीराइट उन्हीं के पास है। अब देश भी दिग्विजय सिंह को गंभीरता से नहीं लेता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+