वजन घटाने वाली सर्जरी में वृद्धि

कोलकाता| देश में मधुमेह और मोटापा के मामले में वृद्धि के कारण वजन घटाने वाली सर्जरी (बेरिएट्रिक सर्जरी) की मांग काफी बढ़ रही है। यह बात एक विशेषज्ञ ने कही। आईएलएस अस्पताल के सलाहकार बेरिएट्रिक एवं मेटाबोलिक सर्जन ओम टांटिया ने यहां कहा, "बेरिएट्रिक सर्जरी की मांग काफी ज्यादा है। यह ओबेसिटी और मधुमेह के मामलों में वृद्धि का संकेतक है।"

भारत मधुमेह रोगियों वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यहां अनुमानित 6.1 करोड़ लोग इस रोग से पीड़ित हैं। करीब 14 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हैं, जो रक्तचाप से ग्रस्त विश्व के समस्त लोगों की संख्या का 14 फीसदी है।

Huge surge in weight loss surgeries in India: Expert

बेरिएट्रिक सर्जरी में पेट का ऑपरेशन किया जाता है और एक लंबी अवधि में वजन कम हो जाता है।

टांटिया ने कहा, "इस सर्जरी का लाभ यह है कि रोगियों में मधुमेह की समस्या का समाधान हो जाता है और अत्यधिक मोटे व्यक्तियों के वजन में 70 से 80 फीसदी तक गिरावट आ जाती है।"

जो लोग अन्य तरीके से मोटापा नहीं घटा सकते हैं, उनके लिए बेरिएट्रिक सर्जरी सबसे अच्छा विकल्प है। टांटिया ने कहा कि इसका सबसे अधिक लाभ वे लोग उठा रहे हैं, जिनका वजन बॉडी मास सूचकांक के आदर्श वजन से 30 से 40 किलो अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+