मौसम ने मारी पलटी, दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश
नयी दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन में रात जैसा माहौल हो चुका है। भारी बारिश शुरु हो चुकी है। मौसम सुहावना हो गया है। बच्चों की टोलियां बारिश का मजा उठाने के लिए घरों से बाहर निकल चुकी है। लोग बारिश का मजा लूट रहे है।
इंडिया गेट पर बारिश का मजा लेने वालों की भी कमी नहीं है। लोग अपनी-अपनी गाड़ियों से इंडिय गेट पहुंचकर बारिश के मजे लेने में जुट गए है। हलांकि जहां ये बारिश लोगों को खुशियां दे रही है वहीं बारिश ने दिल्ली की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया है। गाड़ियां सड़कों पर चिटियों की तरह रेंगने लगती है। जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
हलांकि सुबह से ही आसमान काले-घने बादलों से घिरा हुआ था। सुबह मौसम सुहावना था और दोपहर आते-आते मुसलाधार बारिश शुरु हो चुकी है। न्यूनतम औसत तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का पूर्वानुमान किया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications