केन्द्र सरकार ने बनाई नयी समिति, मिड डे मील की होगी निगरानी

केन्द्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दावा किया कि उसने मिड डे मील कार्यक्रम को लागू करने में खामियां पाई, जिसके बाद बिहार के 12 जिलों को अलर्ट जारी किया था। मानव संसाधन विकास मंत्री एमएम पल्लम राजू ने बिहार में मिड डे मील हुए बच्चों की दर्दनाक मौत पर अफसोस करते हुए कहा कि ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजू में कहा कि ये सबक लेने वाली बात है ताकि इस तरह की घटना दुबाना ना हो। उन्होंने बताया कि मध्यान भोजन पर निगरानी के लिए नई समिति गठित की जाएंगी। ये समिती मौजूदा मध्याह्न भोजन निगरानी समिति के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मिड डे मील के लिए गठित की गई समिति ने बिहार सरकार को भोजन की गुणवत्ता को लेकर चेतावनी दी थी। राजू ने कहा कि ऐसे 12 जिलों की पहचान की गई थी, जिनमें सारण भी शामिल था जहां मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।
उन्होंने कहा कि अब हमने कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने के लिए एक और समिति गठित करने का फैसला किया है, जो खाने की गुणवत्ता के साथ ही रसोईघर की साफ-सफाई पर भी ध्यान देगी।












Click it and Unblock the Notifications