13 साल के कम उम्र को बच्चे फेसबुक पर नहीं खोल पाएंगे अकाउंट

कोर्ट के आदेश के साथ ही फेसबुक के अधिवक्ता पराग त्रिपाठी ने खंडपीठ को आश्वासन दिया कि साइट के होम पेज पर कोर्ट के निर्देश के मुताबिक इस बारे में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया जाएगा। कोर्ट ने फेसबुक को आदेश देने के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी निर्देश जारी करते हुए सवाल किया है कि बच्चे सोशल नेटवर्किंग का दुरूपयोग न करे क्या इस संबंध में कोई कानून है या नहीं? इसके अलावा नाबालिग फेसबुक का प्रयोग करते है तो इस संबंध में भी क्या कोई कानून बनाया गया है या नहीं?
पूर्व बीजेपी नेता केएन गोविंदाचार्य द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने गाइटलाइन जारी किया है। गोविंदाचार्य ने अपनी याचिका में आरोप लगाते हुए कहा था कि फेसबुक पर बच्चे भी सदस्य बन रहे है और इससे उन पर बुरा असर पड़ रहा है। याचिकाकर्ता ने अपने पक्ष में दलील रखते हुए हाल ही में गुड़गांव में हुई सेक्स और स्मॉक पार्टी की भी जिक्र किया और कहा कि ऐसा फेसबुक पर किसी बी तरह के दिशा निर्देश न होने के कारण हो रहा है। याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक के चक्कर में पड़कर गलत आदते सीख रहे है। उनमें सेक्स की प्रवृत्ति बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications