लखन भैया फर्जी एनकाउंटर: 13 पुलिसकर्मी सहित 21 को उम्रकैद

लखन भैया पर 12 हत्या समेत कुल 19 मुकदमे दर्ज थे। कुल 21 आरोपियों में से 13 मुंबई पुलिस से संबंधित हैं। उन पर लखन को घर से उठाने और फर्जी मुठभेड़ में हत्या करने का आरोप था। घटना के कुछ समय बाद लखन के भाई राम प्रसाद गुप्ता की शिकायत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिये थे। जांच में पुलिसवाले झूठे साबित हुए और उनपर फर्जी मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। इन सभी पुलिसवालों पर किडनेपिंग और मर्डर के आरोप लगे हैं। लखन भैया के भाई का आरोप है कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने उनके भाई को मारने की सुपारी ली थी।
जिन पुलिस अधिकारियों को सजा सुनाई गई है उनके नाम हैं:
- प्रदीप सूर्यवंशी, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, पुलिस इंसपेक्टर
- नितिन सरतेप, पुलिस इंस्पेक्टर
- अरविंद सारवनकर, पुलिस इंस्पेक्टर
- गणेश हरपुड़े, पुलिस सब-इंस्पेक्टर
- आंनद पठादे, पुलिस सब-इंस्पेक्टर
- पांडुराम कोकम, पुलिस सब-इंस्पेक्टर
- तानाजी देसाई, पुलिस कॉन्टेबल
- रत्नाकार कामले, पुलिस कॉन्सटेबल
- विनायक शिंदे, पुलिस कॉन्सटेबल
- देवीदास सकपाल, पुलिस कॉन्सटेबल
- दिलीप पलांडे, पुलिस इंस्पेक्टर
- प्रकाश कदम, पुलिस कॉन्सटेबल
- संदीर सरदार, पुलिस कॉन्सटेबल












Click it and Unblock the Notifications