मानसूनी बारिश से देश के अलग-अलग हिस्से में जनजीवन प्रभावित

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर देश के विभिन्न राज्यों में देखा जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश में आसमान बादलों से घिरा रहा जबकि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्से में भारी बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने इन इलाकों में आगे और बारिश होने की संभावना जताई है। दिल्ली में सुबह की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। यहां आसमान में बादल घिरे हुए हैं और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "आसमान बादलों से घिरा रहेगा। शहर के कुछ हिस्से में हल्की बारिश एवं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।" उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप खिली जबकि ताजनगरी आगरा में तीन चरणों में हुई बारिश से जनजीवन पर विराम लग गया है। मौसम विभाग के निदेशक ज़े पी़ गुप्ता ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मध्यम एवं हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Heavy rains disrupt life in Mumbai, parts of Maharashtra

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 26 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, मध्य प्रदेश में सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा, छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है जिससे यहां जोरदार बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने सागर, भोपाल, होशंगाबाद और शहडोल में भारी बारिश के आसार जताए हैं।

बीते 24 घंटे में राजधानी भोपाल में 8.6 मिली मीटर, ग्वालियर में 6.4 और इंदौर में 13.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। भोपाल का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.2 डिग्री, ग्वालियर का 34.8 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मानसूनी बारिश का असर दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में भी देखा जा रहा है। ओडिशा के विभिन्न हिस्से में पिछले दो दिनों से हुई बारिश से मल्कानगिरी जिले में अचानक आई बाढ़ में दो महिलाओं की मौत हो गई और दो लापता हैं।

इसी तरह आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलहाट इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। इस बीच, पश्चिमोत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से शुक्रवार सुबह से रेलवे की पटरियों पर पानी जम गया है जिससे मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-नई दिल्ली रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मुंबई एवं हैदराबाद में आगे दो दिनों तक भारी बारिश के आसार जताए हैं। (आईएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+