पति ने बनाई ब्लू फिल्म, भाजपा सांसद घेरे में
फतेहपुर। एक मामले को लेकर भाजपा की बैठक में उस समय हंगामा मच गया। जब भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह को भरी बैठक में एक महिला डॉक्टर के ससुर ने आकर उलाहना देना शुरू कर दिया और कहा कि पूर्व सांसद अशोक पटेल ने उसका घर बर्बाद कर दिया। पूरी घटना कुछ इस प्रकार है जब एक महिला डॉक्टर ने अपने पति पर ब्लू फिल्में बनाने का आरोप लगाया और धमकी दी की वह अपने पति की गंदी करतूतों को सार्वजनिक कर देगी।
महिला डॉक्टर के ससुर ने पूर्व सांसद अशोक पटेल पर आरोप लगाया है कि उनके ही इशारे पर बहू ने परिवार पर दहेज का मामला दर्ज करवा दिया है। इस पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि इस घटना पर वह पदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई से बात करेंगी। इस पर अशोक पटेल का कहना है कि महिला डॉक्टर पहले उनके अस्पताल में काम करती थी लेकिन उसके पति का मामला पता चलने पर उसे अस्पताल से हटा दिया गया था।
महिला डॉक्टर के ससुर ने अशोक पटेल के चरित्र पर भी सवाल उठाये। इस पर डॉक्टर पटेल का कहना है कि महिला डॉक्टर उनकी बेटी की तरह है। इस तरह की हरकतें उनका पार्टी से टिकट कटवाने के लिए की जा रही हैं।
भाजपा बैठक में कमलावती सिंह, दिल्ली रैली की समीक्षा कर रही थी। बैठक में विधायक कृष्णा पासवान, पार्टी जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।













Click it and Unblock the Notifications