शिवराज ने नहीं देखी अपने मंत्री की अश्लील सीडी

विरोधियों की आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यौन शोषण मामले में फंसे राज्य के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी की अश्लील विवादित सीडी को उन्होंने नहीं देखा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस मामले में मिले साक्ष्यों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। पत्रकारों से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं इस बात को पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि राघवजी मामले से जुड़े किसी भी साक्ष्य के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में सरकार सारे जरुरी कदम उटा रही है। गौरतलब है कि विपक्ष के नेता अजय सिंह ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ने खुद वह सीडी देखी है जिसमें इस स्कैंडल में फंसे पूर्व वित्त मंत्री राघवजी आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए सीएम चौहान के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने सीएम पर साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि चौहान ने भी अपने आवास पर सीडी देखने के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ की है और उसके बाद ही सीडी को पुलिस को सौंपा है। विपक्ष के इन आरोपों के बाद आज सीएम ने खुद सामने आकर अपनी सफाई पेश की है।












Click it and Unblock the Notifications