भारत को 'मौनपुरुष' नहीं बल्कि 'लौ‍हपुरुष' पीएम की जरुरत: राजनाथ

गुवाहाटी। देश की मौजूदा आर्थिक हालात के लिये संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक अर्थशास्‍त्री हैं फिर भी देश की वित्‍तीय हालात खराब है। परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सत्‍ता ''मौनपुरुष'' के बजाय ''लौ‍हपुरुष'' के हाथों में होनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि जो व्‍यक्ति कभी ना बोलता हो उसे प्रधानमंत्री होना ही नहीं चाहिए।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद असम के अपने पहले दौरे पर गये राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश को अर्थशास्‍त्री नहीं बल्कि यथार्थवदी प्रधानमंत्री चाहिए। देश की आर्थिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए उन्‍होंने दावा किया कि राजग सरकार में महंगाई नियंत्रण में थी।

Manmohan Singh

लेकिन अब हर चीज महंगी हो रही है। राजनाथ सिंह ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रुपए की कीमत घटने के पीछे कांग्रेस की सुनियोजित साजिश है क्योंकि पार्टी के नेता अब स्विस बैंकों में जमा काले धन को वापस ला रहे हैं।

हमलावर तेवर अपनाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी समस्‍याओं के लिये कांग्रेस सरकार की खराब नीति और उसका भ्रष्‍टाचार जिम्‍मेदार है। राजनाथ ने रैली में कहा कि मनमोहन सिंह जी कृपया बोलिए और कुछ दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाइए। आपने नौ साल तक देश पर शासन किया है। कृपया इस मुद्दे (बांग्लादेशियों के अवैध प्रवेश के विषय) को बांग्लादेश के साथ उठाइए क्योंकि इससे पूरे पूर्वोत्तर में गंभीर जनसांख्यिकीय बदलाव होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+