दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लैंडमार्क में शुमार हुआ ताजमहल

दुनियाभर के ट्रैवलरों ने ताजमहल को दुनिया के शीर्ष तीन लैंडमार्क में शुमार किया है। ट्रिपएडवाइजर्स 2013 ट्रैवलर्स चॉइस अट्रैक्शन अवॉर्ड्स में ताजमहल को शीर्ष 25 ऐतिहासिक स्थलों में तीसरा पायदान दिया गया है। ताजमहल के अलावा पेरू के माचु पिचू को पहला और कम्बोडिया का अंगकोर वाट को दूसरा स्थान मिला है। ट्रैवलर्स चॉइस अट्रैक्शन अवॉर्ड्स में टॉप 25 एतिहासिक स्थलों का ब्यौरा दिया गया है। विजेताओं का फैसला डेस्टिनेशन की ट्रैवलरों के जरिए हुई समीक्षा के आधार पर किया गया है।
अपनी गजब की स्थापत्य कला और खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाना जाने वाला ताजमहल अब नए कृतिमान को छू रहा है। इससे पहले सन 1983 में ताजमहल को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया। अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात ताजमहल में हर साल 20 से 40 लाख लोग इसका दीदार करने आते है। तकरीबन 2 लाख विदेशी भी भारत आकर ताजमहल का दीदार करते है।












Click it and Unblock the Notifications